{"_id":"5ccdc27ebdec2207786b8758","slug":"171556988542-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योंती में जल की किल्लत, लोग हो रहे व्याकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योंती में जल की किल्लत, लोग हो रहे व्याकुल
विज्ञापन
पानी की दरकार, व्यवस्था करो सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-ज्योंती। नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया क्षेत्र में पेयजल समस्या बरकरार है। पेयजल सुविधा के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। गर्मी में पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर लाइनें लगाने को मजबूर हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। लंबे समय से खराब चल रहे हैंडपंपों को सही नहीं कराया गया है। आबादी के हिसाब से पेयजल सुविधा नहीं है। गर्मी में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जल है तो कल है की बात बेमानी साबित हो रही है। गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत बढना शुरू हो गई है। घरों में लगे हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। प्रमुख स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर लोगों को मुह चिढ़ा रहे हैं।
नगर पंचायत पर एक नजर-
कुल आबादी- 17000
कुल वार्ड-10
सालाना जल, भवन कर- 273000
पानी की टंकी- एक
नलकूप- एक
कुल हैंडपंप-210
खराब हैंडपंप- 55
वाटर कूलर- 10
खराब वाटर कूलर-चार
विज्ञापन
नगर पंचायत पर एक नजर-
कुल आबादी- 17000
कुल वार्ड-10
सालाना जल, भवन कर- 273000
पानी की टंकी- एक
नलकूप- एक
कुल हैंडपंप-210
खराब हैंडपंप- 55
वाटर कूलर- 10
खराब वाटर कूलर-चार