फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   90.6 फीसदी अंकों के साथ इंटर में सृष्टि अव्वल

90.6 फीसदी अंकों के साथ इंटर में सृष्टि अव्वल

Sat, 27 Apr 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
90.6 फीसदी अंकों के साथ इंटर में सृष्टि अव्वल
90.6 फीसदी अंकों के साथ इंटर में सृष्टि अव्वल - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। 2017 में हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली आरडी इंटर कालेज की छात्रा सृष्टि 90.6 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रही। श्रीराम बाल भारती के शुभम पांडेय 87.8 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं यहीं के शिवम यादव 85.8 फीसदी अंक के साथ तृतीय रहे।
विज्ञापन

इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्रामीण अंचल की बेटियों का दबदबा रहा। जिले के दस टॉप टेन में सात स्थानों पर बेटियों का कब्जा है। इनमें तीन छात्राएं तो अलीगंज के आरडी इंटर कालेज की ही हैं। जिला मुख्यालय के श्रीराम बाल भारती के बेटों ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं टॉप टेन सूची की तीन छात्राएं एवं एक छात्र 2017 की हाईस्कूल टॉप-टेन सूची में भी शामिल थे। इनमें सृष्टि 2017 में भी अव्वल रही। नगला भिखारी की वर्षा राघव, जयदीप सिंह राघव एवं प्रभा यादव हाईस्कूल में भी टॉप टेन में शामिल थे।
विज्ञापन


जिले के टॉपर
जिले में स्थान टापर का नाम प्राप्तांक प्रतिशत विद्यालय का नाम
प्रथम सृष्टि 453 90.6 फीसदी आरडी इंटर कालेज, अलीगंज
द्वितीय शुभम पांडेय 439 87.8 फीसदी श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज
तृतीय शिवम यादव 429 85.8 फीसदी श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज
चौथा कीर्ति 428 85.6 फीसदी आरडी इंटर कालेज, अलीगंज
पांचवां भावना रानी 425 85.00 फीसदी एसजीएस इंटर कालेज मोहकमपुर
छठा श्रद्धा गुप्ता 424 84.8 फीसदी आरएवी इंटर कालेज, अवागढ़
छठा वर्षा राघव 424 84.8 फीसदी एसएमएस इंटर कालेज नगला भिखारी
सातवां मानवेंद्र सिंह 423 84.6 फीसदी एसएमएस इंटर कालेज देवकरनपुर,जलेसर
आठवां अक्ष शर्मा 422 84.4 फीसदी आरडी साइंटिफिक इंका जैथरा
आठवां अंजलि 422 84.4 फीसदी आरडी इंटर कालेज, अलीगंज
नवां जयदीप सिंह राघव 421 84.2 फीसदी एमजीएम इंटर कालेज, जलेसर
दसवां प्रभा यादव 420 84.00 फीसदी एसटीएस इंका बाहनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed