फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दिखावे के रह गए क्रय केंद्र, किसानों से नहीं खरीदा जा रहा गेहूं

दिखावे के रह गए क्रय केंद्र, किसानों से नहीं खरीदा जा रहा गेहूं

Tue, 16 Apr 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दिखावे के रह गए क्रय केंद्र, किसानों से नहीं खरीदा जा रहा गेहूं
दिखावे के रह गए क्रय केंद्र, किसानों से नहीं खरीदा जा रहा गेहूं - फोटो : अमर उजाला
एटा। अन्नदाताओं की उपज का बेहतर मूल्य मिल सके, इसके लिए सरकार ने क्रय केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा खरीद कराने के लिए जिम्मेदारों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिले में ऐसा होता नहीं दिख रहा है किसान गेहूं बिक्री करने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं ओर उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसान क्रय केंद्रों पर भटक रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। क्रय केंद्र प्रभारी मार्का को लेकर बहानेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में किसान कहां जाए वह खुद नहीं समझ पा रहा है। इतना ही नहीं किसान जब क्रय केंद्रों पर भाड़े के वाहन से गेहूं लेकर पहुंचता है तो उससे मना कर दिया जाता है। भाड़े का वाहन होने की वजह से सांसें हलक में अटक जाती हैं और वह मजबूरी में मंडी में व्यापारियों के पास लेकर जाता है तो 1600 और 1650 रुपये में खरीद की बात की जाती है। 200 रुपये प्रति क्विंटल का घाटा किसान को उठाना पड़ रहा है
विज्ञापन

दस दिन से गेहूं बिक्री करने के लिए परेशान हैं, सरकारी क्रय केन्द्रों पर प्रभारी बहाने बना कर खरीद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किसान अपना गेहूं बिक्री करने के लिए कहां जाए। सतीश कुमार, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं बिक्री करने के लिए क्रय केंद्र ककरावली, पिलुआ और निधौलीकलां के कई चक्कर काट चुके हैं। लेकिन केंद्र प्रभारी मार्का का तो कभी कोई और बहाना बनाकर टहलाए जा रहे हैं। रामवीर सिंह, किसान

किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है, ऐसी सूचना मेरे पास नहीं है। अगर क्रय केंद्र प्रभारी ऐसा कर रहे हैं तो किसानों से बात करके जांच करूंगी, दोषी पाए जाने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed