फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गांव से बाहर बाग में मजदूर का शव मिला, हत्या की आशंका

गांव से बाहर बाग में मजदूर का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 15 Feb 2019 11:27 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव से बाहर बाग में मजदूर का शव मिला, हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
मिरहची (एटा)। खेत में मजदूरी करने गए युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक की हत्या करने की आशंका जता रहे है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी जैनुद्दीन (26) पुत्र रियासत खां गुरुवार को गांव के शिशुपाल के खेत में मजदूरी करने गया था। इसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों के गांव के के बाहर स्थित आम के बाग में जैनुद्दीन का शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन युवक की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी मारहरा सतपाल भाटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed