{"_id":"5c599443bdec22271a77b90a","slug":"171549374531-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने गए युवक को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने गए युवक को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-करहल। मैनपुरी रोड पर मंगलवार सुबह टहलने गए एक युवक को कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को सैफई ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर बिजली घर के पास निवास कर रहे 30 वर्षीय अनुज यादव मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब छह बजे जब वह टहल रहे थे, तभी बिजली घर के सामने मार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच चालक कार को छोड़ कर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।