फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सुरक्षा घेरे में निकलेंगी प्रभातफेरियां

सुरक्षा घेरे में निकलेंगी प्रभातफेरियां

Wed, 23 Jan 2019 11:14 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा घेरे में निकलेंगी प्रभातफेरियां
15 अगस्त पर शहर के लिए सुरक्षा का बनाया प्लान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। देशभक्ति के तरानों की गूंज संगीनों के साये के बीच से गूंजेगी। शिक्षण संस्थानों पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस ने स्कूलों से रूट चार्ट मांग लिया है।
विज्ञापन

गतवर्ष गणतंत्र दिवस पर शहर में हुई हिंसा के बाद शहर को अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी है। इसके अलावा शहर में अनहोनी की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा का खाका खींचा है। गली-गली तिरंगा यात्रा की चर्चा ने पुलिस प्रशासन को चिंतित कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी स्कूलों से लेकर प्रभातफेरियों के माध्यम से सड़कों तक देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आएंगे। अभिभावक भी संवेदनशीलता के चलते डरे हुए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के द्वार पर पुलिस बल लगाया जाएगा। इसके अलावा जो स्कूल प्रभातफेरियां निकालेंगे उनकी प्रभातफेरियां सुरक्षा के घेरे के बीच निकलवाई जाएंगी। पुलिस के पास प्रभातफेरियों का पूरा रूट चार्ट रहेगा।
विज्ञापन

अभिभावकों की बात-
- गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम होंगे। लेकिन शहर को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। बच्चों को स्कूल भेजते समय मन में अनहोनी का डर बना रहेगा। आस्तिक पांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्यार्थी स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे। प्रभातफेरियां निकलवाई जाएंगी। पुलिस पहले से रही बच्चों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करें। कहीं कोई अराजक तत्व अनहोनी घटित न कर दे। संजीव कुमार।

- गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएंगे। स्कूलों से लेकर सड़कों तक देशभक्ति का जश्न होगा, लेकिन तिरंगा यात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। आरपी सिंह, डीएम।

- डीआईओएस और बीएसए से जिलाधिकारी के माध्यम से विद्यालयों की सूची मांगी गई है और विद्यालयों से रूट चार्ट भी मांगे गए हैं। सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहेगा। अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।


- विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर उनसे पूछा गया है कि किस-किस मार्ग से प्रभात फेरियां निकालते हैं। गुरुवार तक सभी विद्यालय का ब्यौरा आ जाएगा। आरएसएस राजपूत, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed