फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनेगा पटना पक्षी विहार

लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनेगा पटना पक्षी विहार

Thu, 01 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनेगा पटना पक्षी  विहार

विज्ञापन
जलेसर। स्थापना के 34 वर्षों के बाद भी पटना पक्षी विहार को कोई खास पहचान न मिल पाने से नाराज क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। ‘अमर उजाला’ के अभियान के बाद से अब इसे लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दों में लोगों ने पक्षी विहार को शामिल कर लिया। लोगों ने पक्षी विहार का विकास न हो पाने को लेकर जनप्रतिनिधियों को घेरने की तैयारी की है।

धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक झील और खजूर की विशाल झाड़ियों के अलावा देश-विदेश से आने वाले लाखों पक्षियों के समागम के बाद भी पक्षी विहार का समुचित विकास न हो पाने से क्षेत्रवासियों में निराशा और गुस्सा बढ़ रहा है। हालांकि पक्षी विहार के विकास को लेकर मौजूदा विधायक संजीव दिवाकर ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



इसे लेकर लोगों में उम्मीदें जगी हैं। लोगों का कहना है कि विधायक स्थानीय होने के साथ प्रकृति और पक्षी प्रेमी भी हैं। इससे उम्मीद है कि पक्षी विहार का विकास हो सके। मगर पक्षी विहार को अंतर्राष्ट्रीय या अंतर्राज्यीय पहचान मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
कहते हैं लोग
पक्षी विहार का समुचित विकास कराया जाएगा। चाहे जनप्रतिनिधियों या प्रशासन से टकराव क्यों न करना पड़े।
पवेन्द्र सिंह ठाकुर, सह संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा ब्रज प्रदेश

पक्षी विहार प्रशासन से विकास कार्यों का प्रोजेक्ट बनवाकर केंद्र व प्रदेश तक पहल करेंगे। हर संभव तरीके से विकास कराएंगे।
केशव राना, एडवोकेट और वरिष्ठ भाजपा नेता

पक्षी विहार हमारी कर्म भूमि है, इसके सर्वांगीण विकास के लिये महिलाएं हर संभव लड़ाई लड़ेंगीं।
सोनी ठाकुर, तहसील अध्यक्ष, सपा महिला प्रकोष्ठ

पटना पक्षी विहार के विकास के लिये हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। क्षेत्र का विकास प्रमुखता से होना चाहिए।
कुशल पाल यादव, नगला अन्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed