फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा में कटान जारी, जलस्तर स्थिर

गंगा में कटान जारी, जलस्तर स्थिर

Tue, 24 Jul 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
गंगा में कटान जारी, जलस्तर  स्थिर
ganga
गंगा नदी में गंगा का जलस्तर मंगलवार का स्थिर बना रहा। सोमवार के मुकाबले कछला पर जलस्तर 162.40 के निशान पर नापा गया। गंगा के जल में प्रवाह तेज होने के कारण लगातार कटान का सिलसिला जारी है। कादरगंज इलाके में कटान हो रहा है जो ग्रामीणों की चिंता का कारण बना है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा में हरिद्वार से 33266 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। वहीं बिजनौर बैराज से 51945 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। नरौरा बैराज से भी यह डिस्चार्ज 31083 क्यूसेक का था। ऐसी स्थिति में गंगा का जलस्तर स्थिर बना रहा, लेकिन प्रवाह तेज होने से जहां गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए दिक्कतें हो रहीं थीं वहीं कादरगंज इलाके में कटान तेजी से चला। आगामी समय में कटान और तेज होने की उम्मीद है। बांध के कटने का खतरा लगातार बना हुआ है। असदगढ़ बांध के आस पास के इलाके में बसे गांव के बाशिंदे चिंता में डूब गए। हरिद्वार, बिजनौर से डिस्चार्ज बढ़ने पर जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के एके सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed