फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अभई गांव में चार लोगों की ग्रेटर नोएडा में मौत से कोहराम

अभई गांव में चार लोगों की ग्रेटर नोएडा में मौत से कोहराम

Wed, 18 Jul 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अभई गांव में चार लोगों की ग्रेटर नोएडा में मौत से कोहराम
मैनपुरी। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की रात गिरी इमारत के मलबे से बुधवार को तीन लोगों का शव निकाल लिया गया था। इस दौरान शिव की हालत गंभीर थी। हालांकि बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



इसकी खबर मिलते ही मैनपुरी के अभई गांव में कोहराम मच गया। सबसे पहले प्रियंका देवी का शव निकाला गया था। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए थे।


हादसे में शिकार शिव त्रिवेदी एक प्रावेट कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 14 जुलाई को ही फ्लैट में प्रवेश किया था। अभई निवासी शिव दुबे (25) नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे।
विज्ञापन



उन्होंने 14 जुलाई को ही नोएडा में खरीदे गए फ्लैट में गृह प्रवेश किया था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के लोग 15 जुलाई को लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव ने अपनी मां राजकुमारी 54 वर्ष, भाभी प्रियंका 28 वर्ष, भतीजी पंखुड़ी तीन वर्ष को रोक लिया था। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में बैठे थे तभी अचानक इमारत ढह गई।


इसमें सभी लोग मलबे में दब गए थे। बुधवार की शाम तक दोनों महिलाओं और बच्ची का शव निकाल लिया गया था। इस दौरान चौथे सदस्य शिव को भी निकाला गया था।


उसकी हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। चैनलों पर खबर चली तो शिव के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे फोन करके जानकारी करनी चाही।



कॉल रिसीव नहीं होने पर अनहोनी की आशंका के चलते दोस्त मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिव के पिता सुरेंद्र त्रिवेदी, बड़े भाई राम त्रिवेदी, परिवार के संजय त्रिवेदी, नरेंद्र त्रिवेदी दोपहर में ही नोएडा पहुंच गए। चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed