{"_id":"5b37c0064f1c1b315d8b7fe2","slug":"171530380294-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बोरे पर होता था पांच किलो का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बोरे पर होता था पांच किलो का खेल
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
हर बोरे पर होता था पांच किलो का खेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सकीट स्थित एफसीआई गोदाम पर राशन वितरण में पकड़ी गई घटतौली मामले में नया मोड़ आया है। गोदाम पर राशन वितरण के दौरान हर बोरे पर करीब पांच किलो राशन का खेल किया जाता था। एसएमआई और अन्य कर्मचारी मिलकर खेल को अंजाम देते थे। शनिवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी।
पिछले दिनों सकीट स्थित एफसीआई गोदाम पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापेमारी कर राशन वितरण में घटतौली पकड़ी थी। मामले में डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा और डीएसओ आरके मिश्रा की संयुक्त टीम बनाकर जांच सौंपी थी। टीम ने गोदाम के भौतिक सत्यापन, अभिलेख, दुकानों का उठान और एमएसआई के आचरण को लेकर जांच की। जांच में टीम ने तीन हजार बोरों की तौल कराई। जिसमें घटतौली पाई गई। साथ ही हर बोरे पर करीब पांच किलो राशन कम दिया जाता था। इसके साथ ही अभिलेखों में आठ दुकानों का राशन उठान दिखाया गया था। जबकि इन दुकानों को राशन मिला ही नहीं था। वहीं गोदाम में जांच टीम को एक सूटकेस मिला। जिसमें से 27400 रुपये की नकदी और चार बैंकों की पासबुक बरामद की गईं। बताया जाता है कि सूटकेश को एसएमआई एक ठेकेदार के जरिए गोदाम से हटाने की फिराक मेें था। जांच टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट में एसएमआई के खिलाफ कार्रवाई और सूटकेश से बरामद हुई बैंक पासबुक के खातों का विवरण दिलाने की बात कही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई डीएम स्तर से की जाएगी।
खुलेंगे कई बड़े नाम
मामले में बैंक पासबुक के खातों का विवरण निकलने के बाद कई बड़े नाम सामने आएंगे। जांच टीम ने पूरे मामले की छानबीन को सबूत जुटाने शुरू कर दिए है। कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।