फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गर्मी के चलते पेटदर्द और सिरदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी

गर्मी के चलते पेटदर्द और सिरदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 24 May 2018 10:42 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के चलते पेटदर्द और सिरदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी
मैनपुरी। गर्मी के मौसम में अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पेटदर्द और सिरदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में 998 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं 23 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से जनपद में पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। इसके कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में गुरुवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 998 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 23 मरीजों को पेटदर्द, सिरदर्द, सांस और बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। दो मरीजों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

गर्मी से रखें बचाव

मैनपुरी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि तापमान अधिक होने के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। ऐसे में लोगों को तेज धूप से बचाव करने की जरूरत है। तेज धूप के कारण डायरिया, पेटदर्द, सिरदर्द और बुखार जैसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। बचाव ही इस प्रकार की बीमारियों से लोगों को बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed