{"_id":"5b042b664f1c1bdd408b6f37","slug":"171526999910-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग से नहीं हट सका अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग से नहीं हट सका अतिक्रमण
Updated Tue, 22 May 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अधिक मास शुरू हुए सात दिन बीत गए, लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हुआ। न कच्चे परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाए गए हैं और न वाहनों को ही प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालु कड़ी धूप में पक्की सड़क पर परिक्रमा देने को मजबूर हैं। वहीं, सबसे अधिक परेशानी दंडवती परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं को हो रही है।
अधिक मास में वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देने का भी महत्व है। श्रद्धालु सुबह से लेकर देर रात तक वृंदावन की परिक्रमा दे रहे हैं लेकिन परिक्रमा मार्ग में व्याप्त समस्याओं से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वृंदावन के संत कालोनी से ललिता आश्रम, गोपालखार, केशीघाट के समीप, वराहघाट आदि जगहों पर कच्चे परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाए नहीं गए हैं। यहां लोगों ने दुकानें खोल लीं हैं और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इससे लोग डामर और इंटरलाकिंग सड़क पर परिक्रमा देने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में वाहन भी दौड़ रहे हैं। कार, बस, ट्रैक्टर और टेंपो के बीच परिक्रमार्थी परिक्रमा देने को मजबूर हैं।