{"_id":"5afc68464f1c1beb408b5c0f","slug":"171526491206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों में पल्सर डिवाइस लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों में पल्सर डिवाइस लगाने का काम शुरू
Updated Wed, 16 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पेट्रोल पंपों पर घटतौली पर लगान कसनी शुरू हो गई है। पोर्टेड पल्सर डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया गया है अब तक जिले में 15 पंपों पर डिवाइस लग चुकी है। शेष पंपों पर लगाने का काम जारी है। जिले में 90 पंपों पर डिवाइस लगनी है, लेकिन शासन की तरफ से हरी झंडी मिलने में हुई देरी की वजह से कार्य पिछड़ चुका है।
विधिक बांट-माप विज्ञान अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुसार जिले में पोर्टेड पल्सर डिवाइस का काम मई महीने से शुरू कर दिया गया है। जिले में 90 पेट्रोल पंप हैं, जिसमें से 38 पंप अलीगंज विधिक बांट-माप विज्ञान कार्यालय के अधीन आते हैं। जिन पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
अब तक लगभग 15 पंप पोर्टेड पल्सर डिवाइस सिस्टम से लैस कर दी गई हैं। जिन पर घटतौली की गुंजाइश खत्म हो गई हैं। डिवाइस लगने से घटतौली नहीं हो सकेगी, अगर कोई भी व्यक्ति पंप के साथ छेड़छाड़ करता है कि ऑटोमैटिक मशीन बंद हो जाएगी जिसकी मानीटरिंग शासन स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
डिवाइस को सीधे मानीटरिंग सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे पल पल की खबर सिस्टम अपडेट करता रहेगा। अगर किसी भी तरह से गड़बड़ी करने की कोशिश की जाती है तो विभाग को सूचित किया जाएगा, जिसके बाद पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।