फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन से घायल व्यक्ति का उपचार नहीं करने को लेकर हुआ हंगामा

ट्रेन से घायल व्यक्ति का उपचार नहीं करने को लेकर हुआ हंगामा

Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से घायल व्यक्ति का उपचार नहीं करने को लेकर हुआ हंगामा
ट्रेन से घायल व्यक्ति का उपचार नहीं करने को लेकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ता ने विरोध जताते फार्मासिस्ट पर लगाया अभद्रता का आरोप
विवाद की सूचना पर विधायक मनीष असीजा व सीएमएस ने पहुंचकर संभाला मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय
हंगामा हो गया जब ट्रेन की टक्कर लगने से घायल हुए एक राहगीर को उपचार नहीं मिला। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा एवं सीएमएस पहुंच गए। उन्होंने उपचार कराने के बाद उसे आगरा रैफर कर दिया।

हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पहुंची डायल 100 की गाड़ी उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर आई थी। घायल का सही ढंग से उपचार करने के ही बजाय सिर्फ उसके सिर में लगी चोट पर टांके लगाने के बाद वैसा ही पड़ा छोड़ दिया। इस दौरान भाजयुमों के कुछ पदाधिकारी सरकारी ट्रामा सेंटर पर पहुंच गए थे।उन्होंने एक व्यक्ति को बिना बेतल के लगे कराहते हुए देखा तो उपचार के बारे में चिकित्सक से जानकारी की।इस दौरान ट्रामा सेंटर में तैनात फार्मासिस्ट से कर्मचारियों से विवाद हो गया था। विवाद एवं हंगामा होने पर इसकी सूचना तुरंत ही भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक मनीष असीजा को दी। सूचना मिलते ही विधायक मनीष असीजा ने सीएमएस डा. आरके पांडेय को दे दी। सूचना मिलते ही सीएमएस तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंच गए।उन्होंने समझा-बुझाकर इस मामले को शांत कराया। घायल को बोतल लगाने के साथ ही उपचार के लिए आगरा रैफर कर दिया। सीएमएस डा.आरके पांडेय ने कहा कि ट्रेन से घायल का उपचार चल रहा था। लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करने के कारण उसे आगरा रैफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed