फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भारत के मुसलमान श्रीराम के वंशज हैं : गिरिराज सिंह

भारत के मुसलमान श्रीराम के वंशज हैं : गिरिराज सिंह

Sun, 25 Feb 2018 08:05 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
भारत के मुसलमान श्रीराम के वंशज हैं : गिरिराज सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री गिर्राज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। भारत में कोई मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है। कोई मुसलमान विदेशी नहीं है, भारत के मुसलमान श्रीराम के वंशज है। हमारी पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन हमारे पूर्वज एक हैं।
विज्ञापन
यह बात रविवार को गुरुकुल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में आए केंद्रीय कृषि मंत्री गिर्राज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज मैं यदि मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लूं तो क्या 100 वर्ष बाद मेरे पूर्वज और मेरे भाई के पूर्वज अलग होंगे। आज भारत के मुसलमानों की यही स्थिति है। मैं अपील करता हूॅ कि हिंदू मुसलमान दोनाें मिलकर राम मंदिर का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि मैं ओवैसी से पूछना चाहता हॅॅू कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। वह तो मक्का मदीना चले जाएंगे लेकिन हम कहां जाएं। कहा कि ओवैसी जैसे लोग जो देश को बांटना चाहते हैं ऐसे लोगों के अंदर जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राम मंदिर निर्माण का चुनाव से कोई लेना देना नहीं। राम मंदिर निर्माण सवा सौ करोड़ लोगों की आस्था का प्रशभन है। दुनियां की कोई भी ताकत अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को बनने से नहीं रोक सकेगी। सिया मुस्लिम संगठन ने मंदिर बनने के रास्ते को साफ कर दिया है। सुन्नी मुस्लिम समुदाय भी हमें सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्होंने शिक्षा में केवल अब केवल शिक्षा ही नहीं संस्कृति और संस्कार का भी समावेश होना चाहिए। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा राष्ट्रपति का विरोध किए जाने की बात पर कहा कि राष्ट्रपति पर आरोप लगाने वाले और उनका विरोध करने वाले संगठनों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश चौधरी, जितेंद्र वार्ष्णेंय, विजनी शर्मा, प्राण वल्लभ दुबे, अभिनव मिश्रा आदि ने स्वागत किया।
संस्कृति को बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बने वृंदावन (मथुरा)। गायत्री मंत्र प्रत्येक स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए। उक्त विचार रविवार को गुरुकुल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के समापन सत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश में जहां भी हिंदुओं की संख्या कम हुई है। वहां सामाजिक समरसता टूटी है। हिंदू जातियों से ऊपर नहीं उठता इसलिए इसका पतन हो रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए बने जनसंख्या नियंत्रण कानून बने। उन्होंने कहा कि आपने नरेंद्र मोदी को वोट दिया तो कुछ लोग जनेऊ पहनकर मंदिरों में जाने लगे। इस मौके पर आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि देश पर आज फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सबको एकजुट होकर आगे आना होगा। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र गांधी, राष्ट्र निर्माण पार्टी के अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, राजेश चौधरी, डा. अर्चना प्रिय आर्य, आचार्य हरीप्रकाश, पंकज कुमार आर्य उपसिथत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed