{"_id":"5a60ecb14f1c1b60268b5446","slug":"171516301489-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलफोन लूट कर भागते दो लुटेरे दबोचे, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलफोन लूट कर भागते दो लुटेरे दबोचे, एक फरार
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नगर क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार शाम बाइक सवार तीन युवक एटा चौराहे पर मोबाइल से बात कर रहे युवक का फोन छीन कर भाग गये। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी की और भागते हुए दो लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
गांव नगला धारा निवासी विपिन कुमार बुधवार शाम एटा चौराहे पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और वह बात करने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसके हाथ में लगा फोन छीनकर एटा की तरफ भागने लगे। विपिन के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने घेराबंदी की। चौराहे पर तैनात पुलिस ने भी लुटेरों का पीछा किया।
इस दौरान भागते हुये दो लुटेरों को जनता के सहयोग से पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम प्रदीप यादव निवासी साहूमी फरिहा और उपेंद्र उर्फ सनी निवासी कटैना हर्षा बताया। उन्होंने भागे हुए साथी का नाम रवी निवासी कटैना हर्षा बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई रूपेष कुमार ने बताया दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।