{"_id":"5a5e37144f1c1ba3268b4b28","slug":"171516123924-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 घंटे तक रिटायर्ड फौजी की सनक से दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 घंटे तक रिटायर्ड फौजी की सनक से दहशत में रहे लोग
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
25 घंटे तक दहशत में रहे क्षेत्रीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। करीब 25 घंटे तक परिवारीजनों को बंधक बनाने वाला रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने मंगलवार सुबह दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों को राहत मिली। पुलिस ने छत पर लगे जाल को काटकर फौजी को पकड़ा। फौजी को पकड़ने में एएसपी, सीओ के साथ ही आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने मशक्कत की।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर के लोग 25:30 घंटे बाद फौजी द्वारा की गई फायरिंग से मुक्ति मिली। मंगलवार सुबह को करीब दस बजे आधा दर्जन से अधिक थानाें का पुलिस बल और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने दूसरे मकानों की छतों से होकर फौजी तक पहुुंचने का रास्ता तैयार किया। पुलिस ने मकान की छत पर लगे जाल को कटर से कटवाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सादा वर्दी में फौजी के पास पहुंचने के लिए छलांग लगाई। छलांग लगाकर नीचे पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तत्काल प्रभाव से फौजी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके पिता रामदीन को पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां पुलिस फौजी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।