फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसडीएम ने चौपाल लगा सुनी लोगों की समस्याएं

एसडीएम ने चौपाल लगा सुनी लोगों की समस्याएं

Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने चौपाल लगा सुनी लोगों की  समस्याएं
करहल। कस्बे के गांव अंती में शुक्रवार को एसडीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। इस दौरान एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने गांव में पैदल घूमकर गलियों के हालात को देखा। टूटी गलियों और सफाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने नियमित रूप से सफाईकर्मी के द्वारा सफाई किए जाने के निर्देश दिए। गांव में खराब पड़े नलों को भी तत्काल ठीक कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम ने गांव का निरीक्षण किया तो कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान उन्हें गलियों में मवेशी बंधी मिली। साथ ही गलियों में नाली का पानी सड़क पर बहने पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों को भी गलियों में मवेशी नहीं बांधने की हिदायत दी। इसके बाद चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने राशन डीलर के द्वारा राशन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कई ग्रामवासियों ने इंदिरा आवास नहीं दिए जाने की शिकायत की। एसडीएम ने ग्रामीणों की सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर जोर देते हुए गंदगी नहीं फैलाने के लिए कहा। साथ ही घर में शौचालय बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed