फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बच्चों की सेहत के लिए फिक्रमंद नहीं अफसर

बच्चों की सेहत के लिए फिक्रमंद नहीं अफसर

Mon, 08 Jan 2018 07:59 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की सेहत के लिए फिक्रमंद नहीं  अफसर
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। बच्चों की सेहत के लिए अधिकारी जरा भी फिक्रमंद नहीं हैं। कुपोषण मिटाने के लिए अफसरों ने जिन साठ गांवों को गोद लिया था उनमें अधिकारियों ने जाकर झांका तक नहीं।
विज्ञापन


जनपद में नवजात से लेकर पांच साल के बच्चों में 19431 बच्चे अति कुपोषित व 35 हजार से अधिक बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। बच्चों के स्वास्थ सुधार के लिए राज्य पोषण मिशन के तहत राज्य सरकार ने जिला स्तरीय 30 अधिकारियों को दो-दो गांवों को कुपोषण मुक्त करने को गोद दिया था। पहले चरण में ओडीएफ घोषित किए 60 गांव दिए गए।
विज्ञापन


इसमें 16 से 30 दिसंबर तक पोषण पखवाड़ा चलाकर बच्चों के कुपोषण मिटाने को जागरूकता, पोषाहार बांटे जाने, ठीक से आहार लेने की जानकारी देनी थी, लेकिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, एसीएमओ डा दिलीप कुमार, डीएसओ, बीडीओ फरह, एसीएमओ डा पीके गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीडीओ गोवर्धन, बीडीओ नंदगांव ने कोई रुचि नहीं ली। पखवाड़ा बीतने के 10 दिन बाद भी अफसरों ने रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीडीओ ने सभी अफसरों को शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने बताया कि सभी नौ अफसरों से नवंबर व दिसंबर माह की निरीक्षण आख्या की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed