{"_id":"5a4e67cc4f1c1b44198b4d69","slug":"171515087820-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कालेजों के स्टाफ को परीक्षा केंद्र से किया गया डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कालेजों के स्टाफ को परीक्षा केंद्र से किया गया डिबार
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के चार कालेजों के स्टाफ को छह फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षा से डिबार कर दिया है। तीन कालेजों के स्टाफ को तीन साल के लिए तथा एक कालेज के स्टाफ को एक साल के लिए डिबार किया है।
वर्ष 2017 की परीक्षा में जनपद में नकल कराने में सहयोग करने वाले 40 कालेज डिबार हुए थे। इन कालेजों में से कुछ कालेजों के स्टाफ को भी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल कराने में सहयोग करने का दोषी पाया है। यह देखते हुए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के शहीद मुनीश कुमार इंटर कालेज घुटारा, घाटम देव इंटर कालेज पतारा तथा स्वामी अवधूतानंद उ.मा. विद्यालय मानिकपुर भटोहा के शिक्षकों को तीन साल के लिए बोर्ड परीक्षा कार्य से मुक्त कर दिया है। वहीं डीआरकेपी इंटर कालेज नवीगंज के शिक्षकों को भी एक साल के लिए बोर्ड परीक्षा कार्य से वंचित किया है। ये चारों कालेज पूर्व में ही सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केंद्र के लिए डिबार किए जा चुके हैं।
बढ़ सकती है डिबार शिक्षकों की संख्या
डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों की मानें तो पता चला है कि अभी तो चार कालेजों की ही सूची उपलब्ध हुई है। आगे और भी कालेजों के शिक्षकों को परीक्षा कार्य से डिबार किया जा सकता है।
विज्ञापन
क्यों पड़ी जरूरत
डीआईओएस जीएस राजपूत के अनुसार परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल रोकना है। इसके लिए नकल कराने की मानसिकता रखने वाले लोगों को हर हाल में परीक्षा कार्यक्रम से बाहर किया जाएगा, यदि जरूरत पड़ेगी तो और भी शिक्षक परीक्षा कार्यक्रम से जनपद स्तर से भी बाहर किए जाएंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्यों से जानकारी मांगी गई है।
-जीएस राजपूत, डीआईओएस, मैनपुरी