फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मनोरमा

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मनोरमा

Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मनोरमा
सफाई
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा देवी ने रविवार को निर्माणाधीन गोशाला एवं अवंतीबाई पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


चेयरमैन मनोरमा देवी रविवार को नगर भ्रमण के लिए निकलीं। सबसे पहले वे करहल रोड स्थित अवंतीबाई पार्क पहुंची। यहां उन्होंने साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। पार्क के जीर्णोद्घार का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद वह ट्रांसपोर्ट नगर प्रांगण में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां निर्माण करा रहे लोगों को निर्देश दिए कि गोशाला का निर्माण निश्चित समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका के सफाई नायकों को विशेष निर्देश दिए कि नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर में खराब चल रही लाइटों की शिकायत पर अधीनस्थों को निर्देशित किया कि लाइट शीघ्र ठीक कराई जाए। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक विशेष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed