फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रजबहा की पटरी कटने से 200 बीघा से अधिक फसल डूबी

रजबहा की पटरी कटने से 200 बीघा से अधिक फसल डूबी

Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रजबहा की पटरी कटने से 200 बीघा से अधिक फसल डूबी

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। रजबहा की पटरी कटने से बनीपुर और माढ़ई गांव के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी खेतों में चारो ओर पानी दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भरने से किसान परेशान हैं। पटरी कटने की सूचना बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद प्रयास कर पटरी के कटाव को बंद कर दिया।

शिकोहाबाद की लोअर गंगा नहर से एक बंबा इटावा जनपद की तहसील करहल तक किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए निकाला गया है। रजबहा करहल होते हुए इटावा जिले की सीमा में जाता है। जिससे हजारों बीघा जमीन की सिंचाई होती है। नहर में पानी आने से चार दिन से रजबहे में पानी बढ़ गया है। पानी की जरूरत कम होने से रजबहा अन्य दिनों की मुकाबले ज्यादा चल रहा है। पानी का बहाव तेज होने से बुधवार रात बनीपुर के पास रजबहा कट गया।
विज्ञापन


इसके चलते बनीपुर और मांड़ई गांव के दर्जनों किसान प्रभावित हुए हैं। पटरी कटने से लगभग 200- 250 बीघा फसल प्रभावित हुई है। आलू की फसल में हो रहे घाटे से किसान की कमर पहले टूट चुकी है। ऊपर से रजबहा कटने से किसान की फसल में हुए नुकसान की भरपाई करना आसान नहीं होगा। परेशान किसानों ने रजबहा कटने से हुए नुकसान का प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed