फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की होगी ड्रोन कैमरे से निगरानी

अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की होगी ड्रोन कैमरे से निगरानी

Sat, 25 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की होगी ड्रोन कैमरे से निगरानी
चुनाव
मैनपुरी। नगर निकाय चुनाव में अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीआरपीएफ भी बूथवार निगरानी करेगी। जिले को 12 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। सीमावर्ती नौ स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र में चार प्लस प्वाइंट पर तीन ड्रोन, करहल और कुरावली में एक-एक ड्रोन कैमरे को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। प्रशासन केंद्रवार पल पल की गतिविधि पर नजर बनाए रहेगी। ड्रोन के जरिए सीधे निगरानी व त्वरित कार्रवाई के लिए पर्याप्त फोर्स के साथ ही एक कंपनी सीआरपीएफ भी लगाई गई है।
विज्ञापन


साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी बूथों पर तैनात की गई है। इस बार सर्वाधिक 123 मोबाइल पार्टियां बनाईं गईं हैं। जो कि किसी भी सूचना पर तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंच कर कार्रवाई करेंगी। साथ ही पर्यवेक्षक, डीएम प्रदीप कुमार, एसपी राजेश एस व एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी लगातार जनपद के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में इस बार रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। अधिकारियों की मानें की जनता को किसी भी प्रकार से समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। परिवार सहित वह किसी भी वाहन से आ सकेंगे। यदि इस दौरान कोई भी गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शहर में प्रवेश के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान बडे़ वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed