फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कॉल डिटेल खोलेगी प्रियांशु की मौत का राज

कॉल डिटेल खोलेगी प्रियांशु की मौत का राज

Sat, 25 Nov 2017 08:22 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
कॉल डिटेल खोलेगी प्रियांशु की मौत का राज
suicide - फोटो : डैमो
फरह(मथुरा)। हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के छात्र प्रियांशु की मौत के बाद थाना फरह पहुंचे पिता ने एक तहरीर दी है। उस तहरीर में किसी को आरोपी तो नहीं ठहराया है पर प्रियांशु के तीन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने की गुजारिश जरुर की है। परिजनों का मानना है कि इस डिटेल के बाद प्रियांशु के आत्महत्या की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज के बी-टेक फाइनल वर्ष के छात्र प्रियांशु ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुइसाइड कर लिया था। कानुपर के चौबेपुर के रहने वाले प्रियांशु की मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने मेस में तोड़फोड़ करते हुए कॉलेज प्रशासन की मनमानी का आरोप मढ़ा था। हालांकि छात्रों को समझा-बुझाकर कॉलेज प्रशासन ने मामले को शांत करा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद थाना फरह पहुंचे पिता संतशरण ने एक तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। इस तहरीर में तीन नंबर लिखे गए हैं। यह तीनों नंबर मृतक प्रियांशु के बताए गए हैं। पिता ने इन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने की बात कही है। पिता का कहना है कि कॉल डिटेल के बाद प्रियांशु की आत्महत्या की उलझ रही गुत्थी सुलझ जाएगी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नंबरों की जांच की जा रही है। घटना वाले दिन जो भी कॉल उस पर आईं थीं उन सभी से बात की जाएगी। पुलिस का भी मानना है कि इन काल से कुछ कुछ सुराग जरूर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे से बरामद मोबाइल को भी चेक कर रही पुलिस
मथुरा। प्रियांशु के कमरे से एक मोबाइल फोन भी मिला है। यह मोबाइल फोन फर्श पर पड़ा था। अब या तो मोबाइल गिर गया या फिर प्रियांशु ने कोई फोन सुनने के बाद गुस्से में मोबाइल को फेंक दिया था। पुलिस इस मोबाइल की कॉल डिटेल भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed