{"_id":"5a15b3b64f1c1b68678bd682","slug":"171511371702-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पूजा विवाद में फायरिंग
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुसमरा। थाना बेवर क्षेत्र के गांव मधुकरपुर मे मंदिर में पूजा को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग व मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। दहशत के चलते महिलाएं व बच्चे घरों में दुबक गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव मधुकरपुर मे आस्तिक महाराज का वर्षो पुराना मंदिर है। जिसमे गांव के ही दो परिवारो के लोग बारी-बारी से पूजा करते हैं। बुधवार को पूजा करने मंदिर पहुंचे जितेंद्र तिवारी व वीरे तिवारी के मंदिर के दरवाजे को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। उनमें मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग असलाह लेकर छतों पर चढ़ गए।
एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। बच्चे व महिलाएं घरों में दुबक गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। थाना प्रभारी श्याम सिंह पीलवान का कहना है कि आरोपियो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।