{"_id":"5a05e48b4f1c1bd8538bc37a","slug":"171510335627-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना की जिले में रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना की जिले में रफ्तार धीमी
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना की जिले में रफ्तार काफी धीमी है। शिविर लगाकर रसोई गैस कनेक्शन देने के बाद भी अभी तक जिले में सिर्फ 19 हजार परिवार की लाभांवित हो सके हैं। एजेंसी संचालकों की पहल और शिविरों के बाद भी देहात में पात्र इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अधिकांश उपभोक्ताओं के राशनकार्ड ही संबंधित राशन डीलरोें के पास जमा हैं।
उज्ज्वला योजना के तहत शहर के साथ ही देहात में भी गैस कनेक्शन देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। राशन कार्ड, पहचानपत्र आदि अभिलेख जमा करने पर पात्रों को गैस कनेक्शन देने का प्रावधान है। योजना को अमली जामा पहनाने क लिए एजेंसी संचालक भी शिविर लगा रहे हैं।
इतना सब करने के बाद भी अब तक जिले में केवल 19 हजार पात्रों को ही कनेक्शन मिल सके हैं। देहात के एक एजेंसी संचालक का कहना है देहात में अधिकांश उपभोक्ताओं के राशनकार्ड डीलरों के पास जमा होने से उनको पात्र होने के बाद भी कनेक्शन लेेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
देखें तो जिले में 4.25 लाख से ज्यादा कार्डधारक हैं। इनमें पात्र गृहस्थी योजना के लगभग 2.50 लाख, अंत्योदय के 48 हजार, एपीएल के 1.27 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। देहात में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। इसके बाद भी देहात में उज्ज्वला योजना कारगर नहीं हो पा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी यूबी खान का कहना है कि सभी पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। अगर किसी पात्र को किसी तरह की समस्या आती है तो वह कार्यालय में शिकायत कर सकता है। समस्या का समाधान कराने के साथ ही गैस कनेक्शन दिलाया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।