{"_id":"59e9fc174f1c1b86698b694e","slug":"171508506647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जयसिंहपुरा के किशोरी नगर स्थित पंपापुर में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। दो मासूम को छोड़कर पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाकर कब्जे में लिया। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया है। पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
थाना गोविंदनगर के किशोरी नगर स्थित पंपापुर निवासी गोकुल सैनी के पुत्र दीपक सैनी का विवाह महावन निवासी आनंद सैनी के पुत्री नीलम उर्फ पूनम से साल 2012 में हुआ था। शुरुआत में दोनों काफी खुश थे। दिवाली पर गुरुवार की सुबह कमरे में पंखे से लटके शव को देख ससुरालीजन भाग खड़े हुए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष के लोग भी खबर मिलते ही पहुंच गए।
मृतका के भाई अर्जुन सैनी का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। मृतका के चार साल की बेटी पारुल और दो साल का बेटा नितिन है। मृतका की बेटी ने पुलिस को मां की हत्या करने के बारे में बताया है। फिलहाल दोनों बच्चे अपने नाना और नानी के यहां हैं। मृतका के पिता आनंद सैनी ने पति दीपक सैनी, ससुर गोकुलेश सैनी, सास मालती सैनी, ददिया सास रतन देवी, चचिया ससुर राजेंद्र सैनी, देवर हेमू के खिलाफ थाना गोविंदनगर में दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।