{"_id":"59c2b1c14f1c1bae688b59e0","slug":"171505931713-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ट्रक में जा रही बारह लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब के साथ जैथरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया और एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जैथरा पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि सिढ़पुरा तिराहे पर एक ट्रक गैर प्रांतीय शराब के साथ खड़ा है। सूचना पर पहुंची जैथरा पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रक में सवार कल्याण पुत्र रामपाल निवासी नई बस्ती शाहदरा एत्मादौल्ला आगरा को पकड़ लिया।
ट्रक की तलाशी ली तो पीछे की तरफ फर्जीचर का टूटा फूटा सामान भरा हुआ था, जबकि बीच में बनी लोहे की केबिन में चंडीगढ़ में बिकने वाली हिटर शराब भरी हुई थी। ट्रक से साढ़े तीन सौ पेटी शराब की बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत बारह लाख रुपये है। शराब की खेप फरीदाबाद से लखनऊ के लिए जा रही थी।