फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नुहारी गांव में पांच घरों से लाखों की चोरी

नुहारी गांव में पांच घरों से लाखों की चोरी

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
नुहारी गांव में पांच घरों से लाखों की चोरी
चोरी के बाद फैला पड़ा सामान
अवागढ़। नुहारी गांव में शनिवार रात चोरों ने प्रधान के घर सहित पांच घरों से दो लाख से अधिक की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से घटना की तहरीर ले ली।
विज्ञापन



थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नुहारी निवासी प्रधान चरन सिंह यादव अपने परिवार के साथ शनिवार रात घर में ही सो रहे थे। देर रात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और एक लाख रुपये की नकदी और चार तोले आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही राजेश पुत्र मुखराम के घर से 85 हजार रुपये की नकदी, सात तोले आभूषण, कुलदीप पुत्र रामदुलारे के घर से आठ हजार रुपये, सात तोले सोने के आभूषण, जयपाल पुत्र महेशचंद्र के घर से दस हजार रुपये की नकदी, आभूषण और राकेश पुत्र जिलेदार के घर से पांच तोले सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन



घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को रविवार सुबह जगार होने पर हो सकी। सूचना पर अवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर ले ली। एक ही रात में पांच घरों से चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
एटा। थाना अवगाढ़ क्षेत्र चोरों के लिए लंबे समय से महफूज स्थान बना हुआ है। नुहारी में चोरी की घटना से पहले एक ही रात में चोर नगला गुलआ, नावली, वसुंधरा में पांच घर और तीन दुकानों से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। घटना के दो साल बाद पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed