{"_id":"5985fcf04f1c1b5d418b463e","slug":"171501953264-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा निर्माण में प्रधानों ने किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा निर्माण में प्रधानों ने किया खेल
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जेल रोड ओवर ब्रिज का इंतजार चार महीने और...
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में 14वें वित्त की धनराशि से ग्राम पंचायतों में होने वाले खड़ंजा निर्माण को ग्राम प्रधानों ने पलीता लगा दिया। 28 ग्राम पंचायतों में खड़ंजा निर्माण का काम तक शुरू नहीं हो सका है। एडीओ पंचायत द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में बड़ी संख्या में विकास कार्य में मनमानी देख डीएम ने नाराजगी जताई है। मामले में डीपीआरओ ने प्रधानों को नोटिस जारी कर तीन दिन में खड़ंजा निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विगत 18 जून को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले में आयोजित विकास मेले के दौरान जिले की 576 ग्राम पंचायतों में खड़ंजा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके तहत 14वें वित्त की धनराशि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में 19 से 25 जून तक खड़ंजे बनाए जाने थे। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के खाते में धनराशि भेजी गई। हालांकि विगत दिनों समीक्षा बैठक में एडीओ पंचायत द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में विकास की हकीकत सामने आ गई। जिले की 28 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका था और प्रधान और सचिव ने मिलकर धनराशि का आहरण कर लिया था। मामले में शासन स्तर पर पंचायतीराज निदेशक ने रिपोर्ट मांगी तो जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने प्रधानों को नोटिस जारी कर तीन दिन में खड़ंजा निर्माण शुरू कराने की बात कही है। उन्होंने कहा यदि कार्य शुरू नहीं कराया गया तो प्रधानों को पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
---------------
यहां शुरू नहीं हुआ काम
शीतलपुर ब्लॉक की बागवाला, शाहपुर मिलावली, शीतलपुर, असरौली, सोंसा, शिवसिंहपुर नगला निजाम, लोया बादशाहपुर, पंवास, बेंदुला, मरथरा भगवानदास, लोया बादशाहपुर पीतम सिंह, कसैटी, अचलपुर, जलेसर की बहादुरपुर कासिमपुर, पवरा, खेड़ा ग्वारऊ, अवागढ़ ब्लॉक की वीरनगर, बलेसरा, नूंहखास, जैथरा ब्लॉक की सुन्ना सिहोरी, कपरेटा, रुस्तमगढ़, अढापुरा, भड़ैरा, खिरिया बनार।