फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपी बोर्ड: 20 अगस्त तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क

यूपी बोर्ड: 20 अगस्त तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क

Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: 20 अगस्त तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क
आगरा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करना है। इसकी संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। कक्षा 10 व 12 में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय के मुताबिक 25 अगस्त तक विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क संस्था के प्रधान को कोषागार में जमा करानी होगी। इसकी सूचना छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विवरण के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर छह अगस्त तक अपलोड करनी होगी। 20 अगस्त के बाद 15 सितंबर तक प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करना होगा। 20 सितंबर तक इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी।
विज्ञापन


21 से 30 सितंबर तक वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किए गए विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थियों के संबंध में भरी गई सारी जानकारियां ठीक हैं। एक से 10 अक्तूबर तक विवरणों की जांच में पाई गई त्रुटि को ठीक करने का मौका दिया जाएगा। इस अवधि में किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्योँ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed