{"_id":"596277f94f1c1b842e8b45eb","slug":"171499625465-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड पढ़ा रहा तृतीय विश्व युद्ध का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड पढ़ा रहा तृतीय विश्व युद्ध का पाठ
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
up board
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यूपी बोर्ड कक्षा नौ के अपने विद्यार्थियों को तृतीय विश्व युद्ध का पाठ पढ़ा रहा है। जबकि अभी तृतीय विश्व युद्ध हुआ ही नहीं है। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड पाठ्यक्रम में तृतीय विश्व युद्ध का जिक्र किया गया है। इससे शिक्षक असमंजस में है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष अपनी वेबसाइट पर कक्षा छह से 12 तक का पाठ्यक्रम अपलोड किया जाता है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम के साथ उसका तिथिवार शैक्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। इस बार कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में एक ऐसा बिंदु भी शामिल कर लिया गया है, जिससे शिक्षक शिक्षिकाएं आश्चर्य में हैं।
कक्षा नौ की सामाजिक विज्ञान में अगस्त में 21 से 26 तारीख के मध्य पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम में प्रथम विश्व युद्ध के कारण व उसके परिणाम, द्वितीय विश्व युद्ध के कारण व उसके परिणाम के साथ ही तृतीय विश्व युद्ध के कारण और उसके परिणाम पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिक्षक शिक्षिकाएं परेशान हैं कि जब तृतीय विश्व युद्ध हुआ ही नहीं है तो विद्यार्थियों को कैसे पढ़ाएं।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में जो लिखा है उसकी जानकारी मिली है। मुड़िया मेले के बाद इसे जांचा जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
राघवेंद्र सिंह, प्रभारी, जिला विद्यालय निरीक्षक