फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सरकार कपड़ा व्यापार को जीएसटी से मुक्त रखे

सरकार कपड़ा व्यापार को जीएसटी से मुक्त रखे

Mon, 03 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सरकार कपड़ा व्यापार को जीएसटी से मुक्त रखे
बंद रहा कपड़ा बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जीएसटी के विरोध में शहर के कपड़ा व्यापारियों ने लगातार दूसरे दिन भी बाजार बंद रखा। दोपहर तक प्रदर्शन करने के बाद सभी व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने कपड़ा व्यापार को जीएसटी से मुक्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन


जीएसटी के तहत कपड़ा व्यवसाय पर भी टैक्स लगाने का व्यापारी लगातार विरोध कर रहे है। इसके चलते पिछले दो दिनों से बजाजा बाजार, लेनगंज, करहल रोड, कचहरी रोड आदि बाजारों में कपड़े की दुकान करने वाले विभिन्न व्यापारियों ने दुकानें बंदकर रखी हैं। साथ ही वे केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते उक्त दुकानें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी व्यापारी एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां वित्तमंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन डीएम यशवंत राव को सौंपा। इसमें व्यापारियों ने कहा है कि कपड़ा व्यापार पर जो जीएसटी लगाया गया है वह न्याय संगत नहीं है। कपड़ा गरीबों के लिए अति आवश्यक है। यह कोई ऐशोआराम की चीज नहीं है। पिछले 40 वर्षों से कपड़ा व्यापार कर मुक्त चला आ रहा है। इसको अब जीएसटी के दायरे में लाने से व्यापार पर काफी बुरा असर पड़ेगा। कपड़ा व्यापार और व्यापारियों के हित में जीएसटी से इसे मुक्त रखा जाए। इस अवसर पर सुकांत जैन, नीलेश जैन, अनंत जैन, अजीज अहमद, अशोक राजपूत, चंद्र प्रकाश, विजय भारद्वाज, अशोक वर्मा, पिंकू आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन हो रहा 20 लाख का घाटा
कपड़ा की दुकानें बंद होने से व्यापारियों को प्रतिदिन 20 लाख रुपये तक का घाटा हो रहा है। वहीं सहालग का सीजन होने के चलते लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेगी विरोध जारी रहेगा।


ब्यूटी पार्लर जाना भी हुआ महंगा
जीएसटी लागू होने के बाद महिलाओं और पुरुषों का ब्यूटी पार्लर और सेलून जाना महंगा हो गया है। कारण सौंदर्य उत्पादों पर जीएसटी के तहत कर बढ़ गया है। इसके चलते सभी सौंदर्य उत्पाद महंगे हो गए हैं। हालांकि जिन ब्यूटी पार्लर पर पुराना स्टार रखा है उन्होंने अभी दाम नहीं बढ़ाए हैं लेकिन कुछ ने दामों में बढ़ोतरी कर दी है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सोनी मिश्रा ने बताया कि सौंदर्य उत्पाद महंगे होने के कारण मेकअप करना भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed