फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कार नदी गिरी, सवार बाल-बाल बचे

कार नदी गिरी, सवार बाल-बाल बचे

Tue, 27 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कार नदी गिरी, सवार बाल-बाल बचे
milk
जसराना (फिरोजाबाद)। एत्मादपुर से बारात लेकर जसराना के गांव खड़ीत मिलावली जा रही कार पटीकरा नहर मोड़ के पास खंदी में पलट गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जसराना सहित पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


जनपद आगरा के एत्मादपुर से जसराना के गांव खड़ीत मिलावली में आई बारात में शामिल होने थाना क्षेत्र के गांव सवाई निवासी परिवार कार से जा रहा था। गाड़ी पटीकरा नहर पुल की मोड़ पर चालक ने जैसे मोड़ी तभी वह असंतुलित हो गई और खंदी में जा गिरी। कार के खंदी में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में फंसे बारातियों को निकालने का प्रयास शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ संजय वर्मा, एसएचओ संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से कार से सभी को बाहर निकाला। इनमें प्रदीप (10), नाहर सिंह (39), दिनेश (35), सुंदर सिंह (38) निवासी संवाई थाना एत्मादपुर आगरा और रवि सीतानगर आगरा को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्रदीप, नाहर सिंह, सुंदर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फिरोजाबाद रेफर किया है। इधर शादी वाले घर में कार की खंदी में गिरने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed