{"_id":"594ea0a44f1c1bc4198b4665","slug":"171498325156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध काटकर लाखों के गहने, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सेंध काटकर लाखों के गहने, नकदी चोरी
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने के लिए घर में काटी गई नकब
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। गांव में ही तीन अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया। सुबह गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दे दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी राजवीर सिंह ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए रुपये जमा किए थे। शुक्रवार रात चोरों ने राजवीर के मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर कमरों में प्रवेश किया। कमरे में बक्से और अलमारी में रखे करीब 10 लाख कीमत के आभूषण और नकदी चुरा ली।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जब राजवीर को घर के पिछले हिस्से में नकब लगी देखी, तो सन्न रह गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव के तीन अन्य घरों में भी नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर नाकाम रहे। घटना से पूरे गांव में दहशत है।