फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 year old girl commits suicide by hanging in agra

आगरा: मां की डांट से नाराज 17 साल की किशोरी ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 24 Jun 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jun 2021 07:26 PM IST
सार

17 साल की किशोरी की अपनी मां से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसे लेकर मां ने उसे डांट दिया। इसके कुछ देर बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
17 year old girl commits suicide by hanging in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के गांव विजयी घड़ी में गुरुवार को मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


थाना पिढ़ौरा के गांव विजयीगढ़ी में गुरुवार को 17 साल की किशोरी ज्योति का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की।  
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब सात बजे किसी बात पर ज्योति पुत्र राम नरेश को उसकी मां ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भदरौली में फंदे से लटका मिला युवक का शव
पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली में युवक अजय (26) पुत्र श्रीकांत का शव गुरुवार की सुबह घर में ही फंदे से लटका मिला। लोग घटना को खुदकुशी मान रहे हैं। हालांकि मृतक के परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता सके। 
 
पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि उनका घर कस्बे से एक किलोमीटर दूर ओरी गांव में है। बुधवार को अजय दिन में गांव गया था। रात में लौटने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed