फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 new cases of covid reported last two days in agra

Corona in Agra: जांचें घट रहीं... बढ़ रहे मरीज, दो दिन में 17 नए संक्रमित मिले

Tue, 16 Aug 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों में 17 मरीज मिले हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 84 हो गई है। 

विज्ञापन
17 new cases of covid reported last two days in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक तरफ कोविड जांच का दायरा घट रहा है, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में 1337 लोगों की जांच में 17 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब 84 सक्रिय मरीज हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में 12 दिन से कोविड जांच मशीन खराब पड़ी है।

विज्ञापन


सोमवार को जिले में 798 लोगों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिनमें नौ मरीज मिले थे। मंगलवार को महज 539 लोगों की जांच में आठ नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा सात दिन का होम आईसोलेशन पूरा करने पर मरीजों को स्वस्थ घोषित किया जा रहा है। उनकी दोबारा जांच नहीं हो रही है।

विज्ञापन

वायरल बुखार का प्रकोप

ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप है। शासन व प्रशासन की तरफ से संक्रमण की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि सिकंदरा व दयालबाग नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। यहां पिछले सात दिनों में 12 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में अछनेरा, एत्मादपुर हॉटस्पॉट हैं। यहां सात से अधिक मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा एसएन मशीन खराब होने के कारण जांचों में कमी आई है। जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रतिदिन तीन हजार लोगों की जांच का लक्ष्य दिया था। जिसके सापेक्ष 30 से 40% सैंपलिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed