फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 madrassas of the district will be investigated

Agra News: जिले के 17 मदरसों की होगी जांच

Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
17 madrassas of the district will be investigated
कासगंज। जिले में संचालित 17 मदरसों की जांच की जाएगी। शासन के निर्देश पर इन मदरसों की मान्यता सहित अन्य अभिलेख चेक किए जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।मदरसा बोर्ड से मान्यता के लिए मानक निर्धारित हैं। प्रदेश भर में मदरसों की मान्यता, छात्रों के मानक पूरे न होने, संचालित स्थल की भूमि, पढ़ाने वाले शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता मानक के अनुसार नहीं होने आदि की शिकायतें शासन को मिली हैं। इन शिकायतों को देखते हुए मदरसोंं की एक बार पुन: जांंच कराई जा रही है। जिले में शासन से अनुदानित मदरसा तो कोई नहीं है, लेकिन मान्यता के आधार पर जनपद में 17 मदरसे संचालित किए जा रहे हैं। ये सभी मदरसे जांच के दायरे में आएंगे। शासन का पूरा जोर मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को वैज्ञानिक व आधुनिक शिक्षा देने पर है। ऐसे में मदरसों की फिर से जांच कराने का निर्णय लिया गया है। 15 जनवरी से जांच का कार्य शुरू होगा। एक माह में पूरा किया जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed