फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   17 Bangladeshi nationals arrested in mathura

मथुरा: पुलिस ने गिरफ्तार किए 17 बांग्लादेशी नागरिक, रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे सभी

Sun, 28 Jul 2019 06:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
17 Bangladeshi nationals arrested in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छाता पुलिस ने 17 बांग्लादेशी पकड़े हैं। अवैध रूप से अकबपुर रेलवे लाइन के सहारे झुग्गी-झोंपड़ी में रह रहे यह बांग्लादेशी कूड़ा बीनकर जीवनयापन कर रहे थे। इन सभी बांग्लदेशियों को 14 विदेशी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


छाता पुलिस बावरिया और घुमंतू जाति के खिलाफ अभियान में जुटी थी। अकबरपुर रेलवे लाइन बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। पकड़े गए बांग्लादेशी करीब तीन साल से छाता में रेलवे लाइन के सहारे आसरा बनाकर रहे थे।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि कोतवाली प्रभारी रमेश प्रसाद भारद्वाज ने 17 बांग्लादेशी पकड़े हैं। पकड़े गए बांग्लादेशी काफी समय से रेलवे लाइन के सहारे झुग्गी-झोंपड़ी में रह रहे थे। खुफिया विभाग की सूचना पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आठ बच्चे, चार महिला और पांच पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पकड़े गए बांग्लादेशी
मुफीजल हसन पुत्र मोहम्मद इलियास अली, कोरियम पत्नी मुफीजल, मुनीरा पुत्री मुफीजल हसन, माफूजा पुत्री मुफीजल, मेंहदी हसन पुत्र आमीन, राजू पुत्र गुलफर, नाजमा पत्नी राजू, मासुरा पुत्री राजू, मासुमा पुत्री राजू, रानी पुत्री राजू, मनीरुल पुत्र आमीन, हलीमा पत्नी मनीरुल, माही पुत्र मनीरुल, अमानउल्लाह पुत्र साबुद्दीन, अमीना पत्नी अमानउल्लाह, आरिफ पुत्र अमानउल्लाह और आरिफ पुत्री अमानउल्लाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed