{"_id":"5c9cded4bdec221446318c62","slug":"161553784532-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ के रथ काे खींचते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा नगरी गुरुवार को भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठी। इस्कॉन द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण को निकले। भगवान के दिव्य रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ सी लगी रही।
गुरुवार दोपहर श्रद्धालुओं ने मसानी स्थित मुकुंद विहार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, इस्कॉन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्णदास सहित तमाम भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की प्रतिमाओं की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
दोपहर बाद भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चरण के मध्य भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथ में विराजमान कराया। श्रद्धालुओं में दिव्य रथ को खींचने के प्रति भारी उत्साह रहा। विदेशी भक्त हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र का जाप और कई श्रद्धालु झांझ, मंजीरे और मृदंग की थाप पर संकीर्तन करते चल रहे थे। रथ के आगे श्रद्धालु झाड़ू से मार्ग की सफाई करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
भगवान का दिव्य रथ कई मार्गों से होता हुआ पहुंचा। यहां भक्तों ने आरती उतार श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन वृंदावन के अध्यक्ष पंचगौड़ादास, त्रिकालांजनदास, सौरभदास, रविलोचनदास, पार्षद राजेश सिंह पिंटू आदि भी उपस्थित थे।
संकीर्तन मंडलियां रहीं आकर्षण का केंद्र
रथयात्रा में संकीर्तन की कई मंडलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रथयात्रा से आगे नफीरी बजाते हुए कलाकार चल रहे थे और मृदंग की थाप पर विदेशी भक्त नृत्य करते चल रहे थे। वहीं रथयात्रा में विदेशी महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर सहभागिता की। विदेशी महिलाएं नृत्य करती चल रही थीं।
--
तिराहे चौराहे पर बनाई गई सुंदर रंगोली
इस्कॉन द्वारा निकाली गई रथयात्रा के स्वागत के लिए मथुरा में तिराहे चौराहों के साथ प्रमुख मार्गों पर सुंदर रंगोली सजाई। जहां जहां होकर रथयात्रा निकली उससे पूर्व भक्तों द्वारा रंगाली सजाई गई।