फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बच्चों के विवाद में पथराव, बोतल फिंकी, आठ घायल

बच्चों के विवाद में पथराव, बोतल फिंकी, आठ घायल

Fri, 15 Mar 2019 08:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में पथराव, बोतल फिंकी, आठ घायल
कोसीकलां (मथुरा)। मोहल्ला निकासा में मामूली विवाद पर अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्ष तीन बार आमने-सामने आए और जमकर बोतलबाजी एवं पथराव हुआ। पथराव में दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस लाठियां फटकार कर लौट गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के नामजदों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहल्ला निकासा में अल्पसंख्यक समुदाय के इस्लाम एवं इब्राहिम पक्ष में गुरुवार को दोपहर में बच्चों की कहासुनी के बाद जमकर बवाल हुआ था। पुलिस के जाने के बाद ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते। शुक्रवार की दोपहर में भी दोनों ओर से पथराव हुआ और बोतलें फिंकी। लाठी डंडे एवं छुरेबाजी में दोनों ओर से करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारी। झगड़े में इस्लाम पक्ष की ओर से इरफान, हिना, आयना, नगमा और इब्राहिम पक्ष के आकिब, इमरान, सोनू, मुन्ना घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। इस्लाम का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उसके पुत्र को बंद कर दिया। इंस्पेक्टर रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के नामजदों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया जाएगा। अब तक दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed