{"_id":"5c742bd0bdec22739e2a6217","slug":"161551117264-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया मुंडेरवा चीनी मिल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एटा के मंच से कासगंज को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने 13 विभागों की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के अलावा अन्य योजनाओं की पत्रावलियां तैयार कर लीं हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एटा आ रहे है। उनके आगमन के मद्देनजर कासगंज प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं। सभी विभागों की पत्रावलियां तैयार की गईं हैं। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग की 106.24 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 18, जिला पंचायत की 35, यूपीआरएनएनएस की दो, यूपी सिडको की तीन, नियोजन की एक, नवोदय विद्यालय की एक, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कानपुर की एक, बाल विकास एवं पुष्टाहार की एक, लघु सिंचाई की दो, जल निगम अलीगढ़ की एक, जल निगम कासगंज की चार एवं निर्माण लिमिटेड की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। 2.7 अरब की 87 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की भी सौगात देंगे।
कार्यक्रम में जाएंगे लाभार्थी
कासगंज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बिजली विभाग की सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना सहित तमाम योजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्रामीण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला प्रशासन प्रत्येक ब्लॉक से लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचाएगा। इसके लिए सोमवार को दिनभर विकास विभाग के अफसर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एटा आ रहे हैं। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जिले के विकास को और भी कई घोषणाएं कर सकते हैं।
- चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।