फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीएम करेंगे 2.7 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम करेंगे 2.7 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Sat, 23 Feb 2019 10:59 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम करेंगे 2.7 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम योगी ने किया मुंडेरवा चीनी मिल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को एटा आगमन के दौरान 2 अरब 7 करोड़ 17 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। कमिश्नर और डीआईजी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है। वहीं लोक सभा चुनाव पर भी मंथन किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के कमिश्नर अजयदीप सिंह एवं डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह दोपहर को मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शिलान्यास, लोकार्पण एवं लोकसभा चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर शिलान्यास और लोकार्पण वाले कार्यों की प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत, यूपीआरएनएनएस, यूपी सिडको, नियोजन, नवोदय विद्यालय समिति, चंद्र शेखर आजाद विश्वविद्यालय कानपुर, बाल विकास एवं पुष्टाहार, लघु सिंचाई, जल निगम सहित 13 विभागों की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। मार्ग निर्माण परियोजनाओं में 58 परियोजनाओं का शिलान्यास और 8 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। भवन आदि निर्माण परियोजनाओं में 11 का शिलान्यास और 10 का लोकार्पण प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं पर 2 अरब 7 करोड़ 17 लाख की लागत आएगी। जिला प्रशासन अभी और भी परियोजनाएं शामिल कर रहा है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एडीएम योगेंद्र कुमार, सीडीओ डा. दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed