फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मुनीम को बंधक बनाकर स्क्रैप ले गए बदमाश

मुनीम को बंधक बनाकर स्क्रैप ले गए बदमाश

Sat, 23 Feb 2019 09:43 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
मुनीम को बंधक बनाकर स्क्रैप ले गए बदमाश
डेमो - फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित आयरन गोदाम से नकाबपोश बदमाश मुनीम को बंधक बनाकर स्क्रैप भरकर ले गए। चोरी गए स्क्रैप की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। बदमाश एवं उनके वाहन वारदात के समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने मामले की थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजमार्ग पर ईदगाह मोड़ पर श्री गणेश आयरन एंड स्टील का गोदाम है।

गोदाम संचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को लोहा काटने वाले टूल का महंगा स्क्रैप आया था। शाम को गोदाम पर मुनीम दीनदयाल एवं चौकीदार बुद्धी थे। रात में करीब एक बजे के बाद ईदगाह की ओर से सीढ़ी लगाकर नकाबपोश बदमाश गोदाम में घुसे और कमरे में सो रहे नंदगांव निवासी मुनीम दीनदयाल के हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन


जिसके बाद बदमाश वहां पड़े करीब दस क्विंटल स्क्रैप को गोदाम के पीछे खड़ी गाड़ियों में भरकर ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब चौकीदार सुबह गाय का दूध निकालने के लिए गेट खोलकर पहुंचा। उसने मुनीम को बंधन से मुक्त करके घटना की जानकारी गोदाम संचालक मुरारी लाल अग्रवाल को दी। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों एवं उनके वाहनों का आवागमन सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ है। थाना प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed