{"_id":"5c62fbd9bdec22737548b669","slug":"161549990873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवतरण दिवस पर जमकर थिरके श्रावक-श्राविकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवतरण दिवस पर जमकर थिरके श्रावक-श्राविकाएं
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले के शिकोहाबाद रोड स्थित गांव फफोतू में मंगलवार को आचार्य सन्मति सागर महाराज का 81वां अवतरण दिवस आयोजित किया गया। गांव में आचार्यश्री की शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही आचार्य सन्मति सागर महाराज का पूजन किया गया।
मंगलवार सुबह गांव के जैन मंदिर में जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गांव के बाहर से आचार्य सन्मति सागर की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मेला पांडाल में सन्मति सागर पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही आचार्य सुंदर सागर की पूजन और सुमर सागर महाराज को अर्घ्य समर्पित किया गया। ब्रह्मचारिणी डा. रीता दीदी ने कहा कि आचार्य सन्मति सागर महाराज का जन्म एटा जिले के गांव फफोतू में हुआ था। उन्होंने अपने संयम काल में त्याग से देशभर में जैन धर्म की पताका फहराई। ब्रह्मचारिणी अंजू दीदी ने कहा कि यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है। ाचार्य सुन्दर सागर महाराज का 12 वां आचार्य पदारोहण दिवस और मुनि सुमर सागर महाराज का जन्म जयंती समारोह भी मनाया गया। संजीव जैन, सचिन जैन, सुनील जैन, पंकज जैन, गोलू जैन, विपिन जैन, संजय जैन, सुनील बांदा, अनिल गैस, सत्येंद्र जैन, अमन जैन, दीपू जैन, समता जैन, मीना जैन, राशि जैन, अंकित जैन, मौजूद रहे। वहीं पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक, शांति धारा पूजन किया गया। साथ ही आचार्य सन्मति सागर की पूजन की गई। सुरेश चंद्र जैन, आनंद जैन, पदम जैन, विनय जैन, शैलेंद्र जैन, राजेश जैन, सुनीता जैन, प्रतिभा जैन, बबिता जैन मौजूद रहे ।
स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
अवतरण दिवस के मौके पर गांव फफोतू में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी राठौर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमालि जैन और चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल जैन ने मरीजों की जांच की।