फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का चला डंडा

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का चला डंडा

Mon, 11 Feb 2019 10:31 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का चला डंडा
अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का चला डंडा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सहारनपुर एवं उत्तराखंड में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जनपद में अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को पुलिस का डंडा चला। शराब बनाने के लिए धधक रहीं 22 भट्ठियों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई। एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने तराई क्षेत्रों में बढ़े पैमाने पर अभियान चलाया। कटरी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से कच्ची शराब का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई। कारोबारी पुलिस के पहुुंचने से पहले धधकती भट्ठयिों को छोड़कर भाग गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीमों को बड़ी सफलता हाथ लगी। जगह जगह धधक रहीं 22 भट्ठयिों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस की टीमों ने मौके से 100 लीटर बनी हुई शराब को जब्त कर लिया। जबकि 23000 किलो लहन को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सहावर क्षेत्र के ग्राम ताजपुर, दिलवर नगर, गुनार जौहरी ग्राम में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका। मौके से टीम ने 30 लीटर बनी हुई शराब और 1500 किग्रा लहन बरामद किया। शराब को जब्त कर लिया गया तथा लहन को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार, परमहंस कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, दीपचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन को पलीता लगा रहे शराब कारोबारी
कासगंज। शराब के अवैध करोबार से जुड़े कारोबारी शासन के स्वच्छता मिशन को भी पलीता लगा रहे हैं। शासन से खुले में शौच मुक्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनावाए गए हैं। आबकारी विभाग की टीम जब गुनार गांव में छापा मारने पहुंची तो यहां एक शौचालय का उपयोग खुले में शौच मुक्ति के लिए न होकर अवैध शराब के कारोबार के लिए होता मिला। कारोबारी ने शौचालय में लहन के पीपों को छिपाकर रखा गया था। टीम ने जब घर की तलाशी ली तो यह देखकर टीम के सदस्य चौंक गए। लहन को कब्जे में लेकर नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed