फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कृष्णानगर में दुर्गा की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा, फोर्स पहुंचा

कृष्णानगर में दुर्गा की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा, फोर्स पहुंचा

Fri, 04 Jan 2019 11:33 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
कृष्णानगर में दुर्गा की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा, फोर्स  पहुंचा

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के जलेसर रोड कृष्णानगर स्थित मंदिर में दुर्गा देवी की मूर्ति तोड़ने के बाद शुक्रवार रात क्षेत्रीय लोगों में रोष फैल गया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संजय वर्मा से लोगों का विवाद हो गया। एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सुबह दूसरी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद मामला शांत हो सका।


जलेसर रोड झील की पुलिया कृष्णानगर में स्थित शमशान घाट के पास बने मंदिर में शुक्रवार को देर शाम किसी ने दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय बाशिंदों को हुई तो मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी योगेंद्र सिंह तोमर, सुनील सिंह, वैभव राजौरिया, संजय शर्मा सहित काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन



प्रतिमा तोड़े जाने के कारण हंगामा करने के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संजय वर्मा एसएचओ उत्तर नईम सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बताते हैं सीओ सिटी संजय वर्मा से हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटना होने की आशंका से अवगत कराया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया। मौके पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से बातचीत करके मामले को शांत कराया।



कृष्णानगर में दुर्गा प्रतिमा तोड़ने को लेकर लोगों में गुस्सा था। वहां जमीन को लेकर कुछ विवाद सामने आया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed