{"_id":"5c2bac20bdec2256f43689cf","slug":"161546365984-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में बंद पशुओं को कराया गया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में बंद पशुओं को कराया गया मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। आवारा पशुओ से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर परेशान किसानो ने गांव नगला दयाराम के प्राथमिक विद्यालयों में आवारा पशुओ को बंद करने के दूसरे दिन भी शिक्षण कार्य नहीं हो पाया।
इसकी जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के साथ पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पशुओं को बंधन मुक्त कर विद्यालय की साफ सफाई कराई। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू हो पाया।
दरअसल, आवारा पशुओं की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो गई है। आवारा पशुओ द्वारा किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसको लेकर भाकियू भानु पूर्व में भी आंदोलन की चेतावनी दे चुकी है। इसी क्रम में गांव के सोनू यादव, विवेक यादव, विकल यादव, तालेवर सिंह, नागेश कुमार आदि ने आवारा पशुओ को विद्यालय में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जिसके चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को शांत कराते हुए विद्यालय में बंद पशुओं को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद दूसरे दिन शिक्षण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया।