फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आज से एटा में मचेगी धूम, हवन के साथ होगा महोत्सव का आगाज

आज से एटा में मचेगी धूम, हवन के साथ होगा महोत्सव का आगाज

Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
आज से एटा में मचेगी धूम, हवन के साथ होगा महोत्सव का आगाज
एटा। जिले में आज से शुरू हो रहे एटा महोत्सव का आगाज हवन के साथ होगा। सैनिक पड़ाव में एक माह तक आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला जुटा रहा। आज शाम मंडलायुक्त अजयदीप सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा।
विज्ञापन


जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी (एटा महोत्सव) को लेकर प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है। मंगलवार सुबह एटा महोत्सव के पांडाल में योग शिविर, हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर को कलक्ट्रेट और केनरा बैंक मार्ग का उद्घाटन किया जाएगा। शाम को मंडलायुक्त अजयदीप सिंह महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर गायक असित त्रिपाठी और गायिका खुशी शादरी अपनी प्रस्तुति देंगेे। सोमवार को एसडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने प्रदर्शनी स्थल पर तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदर्शनी में बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रदर्शनी को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। साथ ही लोगों के प्रवेश के लिए दो द्वार बनाए गए हैं। तीसरा द्वारा शिकोहाबाद रोड की ओर बनाया गया है, जहां से वीआईपी प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक के साथ लगाए गए प्रभारी अधिकारी
महोत्सव के कार्यक्रमों में संयोजकों के साथ प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। हर अधिकारी के साथ संयोजक कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed