{"_id":"5c2a53babdec2256e13018b0","slug":"161546277818-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही के जश्न में डूबे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही के जश्न में डूबे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 31 दिसंबर की शाम से ही पूरा जिला न्यू ईयर के जश्न में डूब गया। सोशल मीडिया पर जहां बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, तो वहीं रात में युवाओं ने खूब धमाल मचाया। मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर लोगों ने नये साल में सुख और समृद्धि की कामना की।
एक सप्ताह से नववर्ष को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। सोमवार को ये इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। 31 दिसंबर की शाम से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। नए साल का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोला। न्यू ईयर पार्टी के लिए युवाओं ने खूब तैयारी की थी। आधी रात तक पार्टियों में युवाओं ने धमला मचाया।
रात 12 बजे पटाखे चलकार व केक काटकर जश्न मनाया गया। घंटी में रात के 12 बजते ही लोग एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते नजर आए। जिले भर के होटल और ढाबों पर न्यू ईयर की पार्टी का आयोजन देखा गया। शहर के डॉक्टर किरन सौजिया स्कूल में स्कूली बच्चों ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत। इसके साथ ही अन्य स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
वहीं कोचिंग संस्थानों में नए साल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं डांस कॉम्पटीशन हुआ, तो कहीं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों के संदेश चलते रहे। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की शाम न्यू ईयर के जश्न के बीच लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।
लोगों ने भगवान आने वाला वर्ष मंगलदायी होने की कामना की। भीमसेन मंदिर, शीतला माता मंदिर, चांदेश्वर मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालु देर रात तक दर्शनों के लिए पहुंचे। इसके साथ ही गुरुद्वारे में भी सिख समाज के लोगों ने अरदास की। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़कर मुराद मांगी।
नव वर्ष के जश्न मेें कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रही। दिन में पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान भी चलाया।